राजपत्रिका : प्रेमी से बात करते वक्त दी जान : 12 वीं की छात्रा ने वीडियो कॉल पर लगाई फांसी, कमरे में झूलती मिली लाश

जांजगीर चांपा : जिले के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा रजनी प्रधान (18) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है बताया जा रहा है कि लड़की ने वीडियो कॉल पर अपने प्रेमी से बात करते समय फांसी लगाई, जिसकी सूचना उसके प्रेमी ने पुलिस को दी फिलहाल फांसी लगाने का कारण साफ नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
कमरे में फांसी पर झूलती मिली छात्रा, वीडियो कॉल पर कर रही थी बात
परिवार वालों के अनुसार छात्रा घर के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली घटना के समय दोनों माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे जब वे वापस लौटे तो बेटी को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्रा आत्महत्या से पहले अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और बातचीत के दौरान ही उसने यह कदम उठा लिया पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच कर रही है ।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अधिकारियों के अनुसार सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है पुलिस पारिवारिक स्थिति, व्यक्तिगत संबंध और मानसिक दबाव समेत अन्य पहलुओं को खंगाल रही है घटना के बाद गांव में मातम पसरा है पड़ोसियों ने बताया कि रजनी पढ़ाई में ठीक थी और उसका व्यवहार सामान्य था, अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया ।




