
• पहले वार के बाद दूर खड़ी होकर पति को मरता देख रही थी सोनम, बोली- फिनिश द जॉब…
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों से शिलांग पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। हत्या की असली वजह और मारने के तरीके को जानने के लिए पुलिस आज पत्नी सोनम समेत चारों आरोपियों को लेकर वारदात की जगह पहुंची। क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान एक शख्स को राजा रघुवंशी का रोल प्ले कराया गया। जिसके बाद कातिलों ने बताया कि किस तरह एक के बाद एक तीनों आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका खून कर दिया था। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि राजा का कत्ल एक नहीं बल्कि दो ‘दाव’ (हथियार) से किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह पर मेटल डिटेक्टर से सर्च किया गया, जिसके बाद हथियार बरामद कर लिया गया। पुलिस की टीम सोनम और तीनों आरोपी विशाल, आनंद और आकाश को लेकर सुबह करीब 12 बजे मावलखियात गांव पहुंची, जहां से डबल डेकर ब्रिज का रास्ता शुरू होता है।
सोनम का इशारा मिलते ही विशाल ने किया सबसे पहला वार
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इसके पहले दो बार भी राजा रघुवंशी की हत्या करने की कोशिश की थी जिसमें वे असफल हो गए थे। तीसरी प्लानिंग के तहत उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। जब राजा व्यू पॉइंट के पास खड़ा था, तभी सोनम के इशारे पर विशाल ने पहला वार किया। इसके बाद दूसरा वार आनंद और आकाश ने तीसरा वार किया।
सोनम बोली- फिनिश द जॉब
इस दौरान यह भी बात सामने आई कि राजा पर पहला वार होते ही खून बहने लगे। इसके बाद सोनम दूर खड़ी हो गई और पति की मौत का तमाशा देखती रही। इस दौरान उसने यह भी कहा- फिनिश द जॉब। हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने उसकी बॉडी को उठाकर एक खाई में फेंक दिया था।
SP ने दी बड़ी जानकारी
पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया, “घटना के वक्त सोनम सामने थी, राजा उसके पीछे था। विशाल राजा की दाईं तरफ था और आकाश उसके पीछे बायीं तरफ था। आनंद भी राजा की बायीं तरफ था। इसी समय विशाल ने राजा के सिर पर वार किया।”