राजपत्रिका : बिर्रा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी, लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में न सिर्फ चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल बरामद किए गए, बल्कि घटना में प्रयुक्त मारूति इक्को कार भी जब्त की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक संदेश गया है।
वारदात का खुलासा और जांच की शुरुआत
29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात तालदेवरी निवासी कृष्णो साहू के घर अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी पार कर दी थी। सुबह लगभग 4 बजे घटना की जानकारी होने पर थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुल 1 लाख 19 हजार रुपये की चोरी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों और सतत निगरानी से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में बिर्रा थाना स्टाफ और साइबर टीम को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया।
आरोपियों से लाखों की संपत्ति बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से सोने के टाप्स, कनौती, चांदी की पायजेब, अन्य सोने के आभूषण, एक रियलमी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मारूति इक्को कार क्रमांक CG 10 BJ 2180 जब्त की गई। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार 27 हजार 80 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह, रोहित कहर, प्रतीक सिंह, शाहबाज तथा थाना बिर्रा से निरीक्षक जय कुमार साहू, टी.आर. जांगड़े, संजय, विवेक सिंह, गौतम पाण्डेय, दोमनिक तिग्गा, रघुवीर यादव, रामसाय साहू, पत्तिराम यादव, भुवनेश्वर साहू, लक्ष्मीनारायण कश्यप की सक्रिय भूमिका रही। टीम की सजगता और समन्वित प्रयास से मामले का त्वरित खुलासा संभव हो सका।




