रायपुर

राजपत्रिका : सीएम विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी…

रायपुर : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है।

महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी। सीएम साय ने कहा कि बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है। राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button