बम्हनीडीह

राजपत्रिका : आरक्षक रूबी ने बाइक से गिरे घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

बम्हनीडीह : सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जान बम्हनीडीह थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक की तत्परता से बच गई। घायल युवक को समय पर इलाज मिलने से अब स्वस्थ है। इस संबंध में बम्हनीडीह थाना में पदस्थ महिला आरक्षक रूबी यास्मीन के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर के समय जब थाने में बैठकर काम कर रही थी। तभी उसे जोर से बाइक की गिरने की आवाज आई जिससे वह फौरन थाने से बाहर निकली और सड़क पर पहुंची। जहां देखा तो पता चला कि यहां एक बाइक सवार सड़क पर गिरा हुआ है और बेहोशी की हालात में है। युवक के आसपास और कोई नजर नहीं आ रहा था जो युवक को अस्पताल लेकर जाए। ऐसे में महिला आरक्षक ने वहां पर आम नागरिकों को बुलाया और उनकी मदद से तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह लेकर पहुंची जहां स्वयं रूककर घायल युवक का इलाज कराया। समय पर इलाज शुरू होने से युवक को होश आया। घायल व्यक्ति का नाम योगेश बरेठ हैं जो कि मालखरौदा का रहने वाला है। डॉक्टरों ने जब उसका इलाज शुरू किया तब तक रूबी आसमिन वहीं रही और उसके बारे में जानकारी जुटाती रही जब उनके घर वालों के बारे में का पता चला तो उन्हें भी तत्काल सूचना दी गई।

 देरी होने से हो सकता था बड़ा हादसा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रम्हनीडीह डॉक्टर ने इलाज के बाद बताया कि बाइक में गिरे युवक के शरीर में गंभीर चोट थी और कई हिस्सों से खून निकल रहा था। घायल को लाने में अगर और देरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के खंड चिकित्सा अधिकारी आजंबर सिंह सिसोदिया को जब इन सब की जानकारी मिली तो उन्होंने एक अनजान घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल लाकर जान बचाने पर महिला आरक्षक की तारीफ की और धन्यवाद किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button