छत्तीसगढ़रायपुर

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

देवेंद्र नगर में आंधी-तूफान से सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई हैं। रेस्क्यू काम किया जा रहा है। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौके पर पहुंचे। भास्कर से बातचीत में कहा कि, क्वालिटी और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। कुदरती कहर के आगे क्या कर सकते हैं? आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देखिए रायपुर में आंधी-तूफान का असर

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा KSHITITECH

हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा KSHITITECH
शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।
राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा KSHITITECH
सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।
राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा KSHITITECH
देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान..रायपुर में शेड गिरा, कई कार दबी : सिमगा का पूरा टोल प्लाजा तहस-नहस; 50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा KSHITITECH
मौसम बदलने से देर शाम ही अंधेरा छा गया, सड़क में रखे बैरिकेडिंग भी तेज हवा से गिरे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button