बीजापुर

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 31 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इसमें दो जवान शहीद हो गए और 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि शहीद जवानों में एसटीएफ व डीआरजी के हैं। मुठभेड़ में वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

इसके साथ ही मौके के लिए रि-इंफोर्समेंट फोर्स रवाना किया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड जारी है। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 31 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया KSHITITECH

नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।

कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button