राजपत्रिका : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी बहू को जीता नहीं पाए चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार ने दी पटखनी, कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटों पर बड़ी बढ़त की तरफ आगे बढ़ रही है। 10 में से 4 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर चुकी है जबकि 6 पर बढ़त बना ली है। बीजेपी जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बड़ा झटका लगा है। श्याम बिहारी जायसवाल की बहू अध्यक्ष पद का चुनाव हार गई हैं।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है। बीजेपी सभी नगर निगमों में जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। हालांकि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बड़ा झटका लगा है। श्याम बिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल अपना चुनाव हार गई हैं।

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहू को हार का सामना करना पड़ा है। वह अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही थीं लेकिन बीजेपी उम्मीदवार को हार मिली है। इस सीट पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। वहां उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन उनकी बहू को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस की रीमा यादव ने जीत दर्ज की है।
चंपा जायसवाल की हार
बीजेपी की चंपा जायसवाल को 44 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। मनेन्द्रगढ़ के झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू अध्यक्ष का चुनाव लड़ी थीं। कांग्रेस की रीमा यादव ने उन्हें चुनाव हारा दिया। चंपा जायसवाल मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे उमेश जायसवाल की पत्नी हैं। वह लंबे समय से बीजेपी की सक्रिए मेंबर हैं। चंपा जायसवाल की हार के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं में मायूसी है।
कई दिग्गज हारे चुनाव
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के कई सीनियर नेता चुनाव हार गए हैं। अजय तिर्की, विनय जायसवाल, निखिल द्विवेदी जैसे नेता अपना चुनाव हार गए हैं।