जांजगीर चांपा

राजपत्रिका : कलेक्टर जनमेजय मोहबे पहुंचे ऑपरेशन सोनचिरैया के स्वच्छता अभियान में, बढ़ाया युवाओं का उत्साह



जांजगीर चांपा : ऑपरेशन सोनचिरैया के अंतर्गत पावन पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज 19 मार्च 2026, गुरुवार को जांजगीर के मां मनकादाई मंदिर, खोंखरा परिसर में एक भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


इस विशेष अभियान में जिला कलेक्टर श्री जनमेजय मोहबे एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री अमर सुल्तानिया की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वयं उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन किया।

इस अभियान में एन.सी.सी. फर्स्ट ऑफिसर श्री दिनेश चतुर्वेदी एवं ऑपरेशन सोनचिरैया के सदस्य पार्थ तिवारी की उपस्थिति में यह अभियान पार्थ तिवारी एवं एन.सी.सी. फर्स्ट ऑफिसर श्री दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


ऑपरेशन सोनचिरैया की टीम से पार्थ तिवारी, अनीश रत्नाकर, किशोर कुमार खुटे, विक्रम आदित्य सिंह, ओम सिंह, सह सचिव जिला अधिवक्ता संघ शिवनारायण यादव, गौरव कटाकवार एवं संजू रात्रे ने मिलकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।


यह ऑपरेशन सोनचिरैया द्वारा आयोजित आठवां स्वच्छता अभियान था। इससे पूर्व टीम द्वारा जांजगीर में छह सफल अभियान एवं कुलीपोटा में एक स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है।

वहीं एन.सी.सी. कैडेट्स — समीर कश्यप, जीतू श्रीवास, आर्यन वैष्णव, मुकेश सूर्यवंशी, देव यादव, वैभव बारेठ, लक्षित विजय, कृष्णा यादव, मयंक सूर्यवंशी, सृजन साहू, नेहर ठवैत, अंकित साहू एवं निखिल श्रीवास — ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह अभियान न केवल सफाई तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

ऑपरेशन सोनचिरैया द्वारा आयोजित यह स्वच्छता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button