राजपत्रिका : जांजगीर चांपा: प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला

जांजगीर-चांपा : जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। मामला जिले से लगे ग्राम खोखराभाठा, वार्ड नंबर 19 का है, जहां प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने का आरोप लगा है। निशा सूर्यवंशी ने बताया कि जब वे घर पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान तहसील प्रशासन द्वारा जबरन उनके मकान को तोड़ दिया गया।
वहीं कुमारी चौरसिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके घर को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिससे उनकी सांस को गहरा सदमा लगा और उनकी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और मानवीय पहलू पर विचार किए कार्रवाई की गई, जिससे परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है।
जब इस मामले में एसडीएम जांजगीर और तहसीलदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका कहना था कि यह न्यायालय से जुड़ा मामला है और कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है। फिलहाल घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासनिक कार्रवाई में मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा गया या नहीं। मामले को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




