रायगढ़

राजपत्रिका : होली के दिन युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट




रायगढ़ : जिले में होली के दिन एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के सामने आंगन में बने नहाने के स्थान पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला बृजेश मंहत (27) वहां पहुंच गया और जबरन उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।


पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button