रायपुर

राजपत्रिका : AIIMS रायपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय युवक ने 25 वर्षीय युवती को एम्स रायपुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे करीब छह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रितेश चंद्राकर (26) निवासी पांडातराई, जिला कवर्धा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले आरोपी ने युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को एम्स में कार्यरत बताया और संस्थान के अधिकारियों से अच्छी पहुंच होने का दावा किया। इसी भरोसे में लेकर उसने युवती को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में युवती से लगभग छह लाख रुपये ले लिए। युवती ने यह रकम कर्ज लेकर दी थी। भरोसा मजबूत करने के लिए आरोपी ने उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी उपलब्ध कराया। बाद में आरोपी ने युवती को आमानाका क्षेत्र के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button