जांजगीर चांपाशिवरीनारायण

राजपत्रिका : शिवरीनारायण मेले में हुआ बड़ा हादसा,आकाश झुला टूट कर गिरा, दो युवती गंभीर रूप से घायल


जांजगीर चांपा : शिवरीनारायण में विशाल माघी मेला चल रहा है.और मेला देखने दुर दराज के लोग पहुंच रहे है. शिवरीनारायण मेला में आज मंगलवार को करीबन 4 बजे नगर पंचायत के सामने उमेश गुप्ता के द्वारा संचालित आकाशा झूला में एक हादसा हो गया। जिसमें मेला देखने आये जांजगीर चांपा जिले ग्राम मल्दा के दो युवती जो मिला ग्राउंड में झूले के नीचे खड़ी थी उनके ऊपर आकाश झूला टूटकर अचानक नीचे गिर जाने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना के बाद मेले में भीड चल रहा था और वहां अफरातफरी का माहौल बना गया । घटना के बाद दोनो युवती को आनन फानन में एम्बुलेंस से शिवरीनारायण के शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है घायल युवती में चंद्रकांत कश्यप 15वर्ष एवं भुमिका कश्यप 21 वर्ष ग्राम मल्दा ,निवासी है और भुमिका कश्यप की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तथा स्थिति को देखते हुये बिलासपुर रिफर किया गया है।

इस घटना से बड़ा सवाल खड़े हो रहे है कि मेले में जितने भी लगे झूले और मौत कुआं की जांच करने जो अधिकारी आते हैं और उनके द्वारा क्या जांच किया जाता है जिससे इस तरह के हादसा सामने आता है कहीं ना कहीं उनके द्वारा झूला संचालकों के द्वारा मोटी रकम लेकर बिना जांच किया उनको परमिशन दे दिया जाता है। जवाबदारी नगर पंचायत की भी होती है उनके द्वारा भी किसी भी प्रकार की कोई जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती सिर्फ उन्हें अपने राजस्व वसूली की पड़ी रहती है।।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button