जांजगीर चांपा

राजपत्रिका : जांजगीर चांपा:मालगाड़ी के सामने कूदकर नाबालिक की मौत, कान में लगे थे ईयरबड कारण अज्ञात, जांच जारी



जांजगीर चांपा  : जिले के चांपा शहर के बिरगहनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी मृतक की पहचान आनंद दास निवासी चांपा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

रेलवे ट्रैक पर हुई दर्दनाक घटना

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम बिरगहनी से होकर गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाबालिक आनंद दास कानों में ईयरबड लगाए हुए ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक के सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।

RPF की कार्रवाई और जांच जारी

घटना को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत चांपा आरपीएफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को ट्रैक से हटाकर अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नाबालिक ने यह कदम क्यों उठाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button