राजपत्रिका : पत्नी ने बॉयफ्रेंड-संग मिलकर पति को मार डाला किराए की गाड़ी से बाइक को मारी टक्कर

रायपुर : रायपुर में शनिवार को पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी और वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड सहित 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा का है। जानकारी के मुताबिक, किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे।
ऐसे में उन्होंने किशोर का रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। लिलिश और उसके साथियों ने किराए के गाड़ी से बाइक सवार किशोर को टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने जांच तेज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअसल, 28 फरवरी की सुबह किशोर सारथी (27) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम और परिजन मौके पर पहुंचे।

रोशनी और लिलेश साथ रहना चाहते थे। यह बात पति किशोर को भी पता था, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। इसके अलावा किशोर रोशनी के साथ मारपीट भी करता था। पति से छुटकारा पाने के लिए रोशनी ने लिलेश संग हत्या की प्लानिंग की।
साली को लेने के निकला था
27 फरवरी की रात रोशनी ने साजिश के तहत पति को अपनी बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से ही लिलेश अपने दो साथी अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार के साथ गाड़ी लेकर घात लगाए बैठा था।
टक्कर से दूर फेंकाया किशोर, तोड़ा दम
जैसे ही बाइक सवार किशोर वहां पहुंचा तो आरोपियों ने गाड़ी से किशोर को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह दूर फेंका गया और घायल अवस्था में पड़ा। बाद में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर घसीटे जाने के निशान भी मिले।
सभी आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल, आरोपी पत्नी के बताए अनुसार पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



