राजपत्रिका : युवाओं की पहल बनी मिसाल ‘ऑपरेशन सोनचिरैया’ स्वच्छता अभियान से शहर को दिया साफ-सफाई का मजबूत संदेश

जांजगीर चांपा : जांजगीर शहर में स्वच्छता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा समिति ऑपरेशन सोनचिरैया द्वारा 01 फरवरी 2026 को लिंक रोड नैकमीट के सामने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में युवाओं ने सड़क किनारे फैले कचरे की सफाई कर आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण का महत्व समझाया युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए आगे भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रखे जाएंगे स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया ।
नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान के दौरान युवाओं ने सिर्फ सफाई ही नहीं की बल्कि राहगीरों और दुकानदारों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की गई, जिससे वातावरण में सकारात्मक संदेश गया ।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी और भविष्य की योजना
इस स्वच्छता अभियान में पार्थ तिवारी, निखिल कहरा, महेंद्र चौहान, निखिल राठौर, अनिश रत्नाकर, आयु अग्रवाल, अथर्व पालिवाल, विक्रमदित्य सिंह, सौरभ तिवारी, अविरल तिवारी, अवजोतपाल शुक्ला, किशोर, अयान साहू एवं हिमांशु टंडन की सक्रिय सहभागिता रही समिति ने आगे भी सामाजिक और स्वच्छता से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही ।




