राजपत्रिका : पति पसंद नहीं आया, कीटनाशक मिलाकर मार डाला, शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड : रंका थाना क्षेत्र स्थित बाहोकुदर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के विशुनपुर गांव की युवती सुनीता सिंह ने शादी के ठीक एक दिन बाद पति बुधनाथ सिंह को यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं है और वह मायके चली गई।
पंचायत के बाद लौटी, फिर रची साजिश
समझाइश और पंचायत के बाद सुनीता 5 जून को फिर ससुराल लौटी, लेकिन उसने पति को रास्ते से हटाने की तैयारी कर ली थी। 14 जून को वह पति के साथ बाजार गई और फसल में कीड़े मारने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद लाई।
कीटनाशक मिलाकर खिलाया खाना
सुनीता ने मुर्गा चावल बनाकर उसमें कीटनाशक मिला दिया और पति बुधनाथ को खिला दिया। जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
पहले सास को फंसाने की कोशिश
शुरुआत में सुनीता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और सास पर जहर देने का आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। रंका एसडीओपी रोहित रंजन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे और इसी विवाद के चलते सुनीता ने पति की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।