बम्हनीडीह
राजपत्रिका : अध्यक्ष बनी मनीषा चौहान ,जनपद पंचायत बम्हनीडीह के विकास में होगी बढ़ोतरी

बम्हनीडीह : मंगलवार को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र सरवानी से जनपद सदस्य निर्वाचित हुई श्रीमती मनीषा चौहान अध्यक्ष चुनी गई मनीषा चौहान को कुल 12 बोट मिले वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र खपरीडीह से जनपद पंचायत सदस्य को श्रीमती उत्तरा सनत सिदार निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया है ।
अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे हैं जिन्हे अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री चेतन दास महंत जय शंकर देवांगन भीमसेन जायसवाल भैया लाल जायसवाल सद्दाम हुसैन खान रजत दीवान रवि जायसवाल भुषेश तिवारी राजेन्द्र जायसवाल ने हर्ष व्यक्त किया है ।