जांजगीर चांपा

राजपत्रिका : पुलिस जवानों के लिए रिफ्रेशर कोर्स शुरू, फिटनेस और कौशल पर विशेष जोर

जांजगीर चांपा  :  पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों के लिए 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स चल रहा है इसका मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना और वर्तमान तकनीकी, सामाजिक और कानून व्यवस्था के अनुसार उन्हें अपडेट करना है ।

प्रशिक्षण की व्यवस्था : उच्च अधिकारियों के निर्देशन में

यह रिफ्रेशर कोर्स पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच में जिले के विभिन्न थाना-चौकियों से 30 आरक्षकों को शामिल किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम: चार पीरियड में विभाजित

हर दिन सुबह 6:30 बजे से योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण से दिन की शुरुआत होती है। कोर्स को कुल चार पीरियड में बांटा गया है, जिनमें कानून, सायबर क्राइम, ई-साक्ष्य, CCTNS, VIP ड्यूटी और सुरक्षा उपकरणों (HHMD/DFMD) की जानकारी दी जाती है।

विशेष गतिविधि : कराटे क्लास से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

रिफ्रेशर कोर्स में कराटे मास्टर द्वारा सुबह की कराटे क्लास भी शामिल की गई है, जिससे पुलिस जवान आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण हो सकें।

राज्यस्तरीय योजना के अंतर्गत आयोजन

यह प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पूरे राज्य में चल रहे कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता, दायित्व निर्वहन और वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप उनके ज्ञान का संवर्द्धन करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button