राजपत्रिका : बम्हनीडीह नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे के ढेर और जाम नालियों से त्रस्त जनता

सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहा गंभीर सवाल चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप
बम्हनीडीह : नगर पंचायत बम्हनीडीह इन दिनों अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ताजा मामला सफाई व्यवस्था से जुड़ा है, जहां 15 वार्डों वाले इस नगर में अधिकांश क्षेत्रों में कचरे का अंबार लगा हुआ है और नालियां जाम पड़ी हैं नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है इस पूरे मामले ने सीधे तौर पर सीएमओ राधाचरण तिवारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं । नगर पंचायत की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर अब सीधे तौर पर सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं नागरिकों का आरोप है कि जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है, तब से समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर में व्यवस्था मुंद भुत सुविधा का उनको लाभ मिल सके नगर वासियों का आरोप है की सीएमओ केवल बाजार पारा के मेन रोड की साफ-सफाई करवा कर अपनी वाहवाही बटोर रहे है जब की नगर के अंदरूनी हिस्से में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है ।
सफाई का टैक्स वसूली जारी, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य
नगर के लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी हर महीने घर-घर जाकर सफाई टैक्स वसूल रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं और लोग खुद ही सफाई करने को मजबूर हैं नागरिकों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जब उन्हें खुद ही कचरा साफ करना पड़ रहा है, तो फिर टैक्स लेने का औचित्य क्या है लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर जनता के साथ अन्याय है ।
सफाई कर्मचारियों को भुगतान जारी, लेकिन मौके पर सफाई नदारद
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के पास लगभग 70 लाख रुपए का फंड मौजूद है, जिससे हर महीने सफाई कर्मचारियों को हजारों रुपए का भुगतान किया जा रहा है इसके बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा नागरिकों का आरोप है कि केवल कागजों में सफाई दिखाकर बिल पास किए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में वार्डों की हालत बदतर होती जा रही है इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं ।
नगर पंचायत कार्यालय में सुनवाई व्यवस्था ठप, लोग भटकने को मजबूर
नगरवासियों का कहना है कि जब भी वे अपनी समस्या लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं, तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं होता सीएमओ राधाचरण तिवारी की अनुपस्थिति के चलते शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं रहता कर्मचारी भी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि अधिकारी उपस्थित नहीं हैं इससे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं और समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं ।
वर्जन
सीएमओ केवल व्यक्तिगत स्वार्थ देख कर काम करवा रहे हैं गरीबों के घर के सामने को साफ सफाई कराने इनका कोई रूचि नहीं है केवल बस स्टैंड बाजार को साफ सफाई में इनका ध्यान है
राज कुमार पटेल पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बम्हनीडीह
वर्जन
नगर पंचायत बम्हनीडीह के कार्यालय में बहुत बार साफ सफाई कराने के लिए आवेदन कर चुके हैं और सीएमओ को भी बोला जा चुका है उनके द्वारा आज तक किसी तरह की कोई भी साफ सफाई नहीं कराई गई है सीएमओ केवल नगर पंचायत में बैठ कर अपनी मनमानी कर रहे हैं
राम गुलाल पटेल नगरवासी बम्हनीडीह




