जांजगीर चांपा
राजपत्रिका : चेतन महंत ने नगरवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

जांजगीर चांपा : भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिला मंत्री चेतन महंत ने रंगों के महापर्व होली की नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में चेतन महंत ने कहा कि होली भारतीय परम्परा का प्रमुख पर्व है गुलाल के ढेरों रंग, कई प्रकार के खान-पान और उल्लास, इस जीवंत और रंगीन पर्व के प्रतीक हैं साथ ही होलिका दहन का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडने की भी प्रेरणा देता है । चेतन महंत ने कहा कि विविध रंगों और खुशियों से परिपूर्ण यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं नगर वासियों के लिए आनंद, खुशी और उल्लास का अग्रदूत बने ।