राजपत्रिका : जांजगीर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यालय सहित पुरे जिले मे बनाया पार्टी का स्थापना दिवस

जांजगीर चांपा : कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजयपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया देशभर में भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है. भाजपा का यह 46वां स्थापना दिवस है. बीजेपी नेतागण इसके बाद जिला कार्यालय परिसर में पहुंचे और भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में नारे लगाए. सभी नेताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत
निगम अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार जांजगीर पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया जैसे ही नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह का काफिला पार्टी कार्यालय जांजगीर पहुंचा उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत फटाके फोड़कर फूल माला पहनाकर मिठाई बांटकर जय श्रीराम के नारो के साथ भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाए
पार्टी स्थापना दिवस के साथ रामनवमी का शुभ संयोग – सौरभ सिंह
जांजगीर भाजपा कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और आज के दिन को हम पुरे देश मे स्थापना दिवस के रूप मे मनाते है उन्होंने कहा कि आज शुभ संयोग है कि आज हमारे पार्टी के स्थापना के दिन राम जी का भी जन्मदिवस का दिन है ।
भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र विचारधारा वाली पार्टी – अंबेश जांगड़े
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है । भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।
हमारा दर्शन एकात्म मानववाद – नारायण चंदेल
भाजपा का इतिहास एवं विकास भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को मुम्बई के समता नगर में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।