बिलासपुर

राजपत्रिका : बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टरों को किया जब्त

बिलासपुर : जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

खनिज विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को खनिज नियमों के अंतर्गत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में रखा गया है। जिला प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और बिना अनुमति खनिजों की खुदाई, परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button