बिलासपुर

राजपत्रिका : बिलासपुर में विवाद के बाद युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला…

बिलासपुर :छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाद के बाद पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान घनश्याम साहू (75) और पत्नी इंदिरा साहू (63) के रूप में हुई है। दोनों की 3 बेटे हैं। लेकिन एक बेटे की कोरोना के दौरान संक्रमण से मौत हो गई थी। बुजुर्ग दंपत्ति अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि, गुरुवार-शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपत्ति के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि, पति ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी के शरीर पर कई जगह हमले के निशान मिले हैं। इसके बाद पति ने घर के बगल में कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसलिए वारदात की जानकारी नहीं हुई। जब सुबह उठे, तो कोठे में घनश्याम साहू फंदे पर लटकते मिला। उनके कमरे में जाकर देखा, तो मां इंदिरा का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

घटना स्थल की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, यह घरेलू विवाद का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। बिल्हा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, आशंका है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। फिलहाल, हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button