बम्हनीडीह

राजपत्रिका : भाजपा बम्हनीडीह मंडल अध्यक्ष का इंतेज़ार हुआ खत्म, आशीष तिवारी की हुई नियुक्ति 🌷

सक्ती  :  भारतीय जनता पार्टी के बम्हनीडीह मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया है भाजपा सक्ति जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुमति से यह नियुक्ति की है जारी पत्र के अनुसार आरिफ तिवारी को बम्हनीडीह मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति 23 जून 2025 को की गई है ।

पार्टी में युवाओं को मिल रहा मौका

भाजपा द्वारा लगातार युवाओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं आशीष तिवारी की नियुक्ति भी इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है इससे पहले वे मंडल स्तर पर कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं पार्टी को उम्मीद है कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे यह नियुक्ति भाजपा की सांगठनिक मजबूती की दिशा में एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है ।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह

आशीष तिवारी की नियुक्ति के बाद बम्हनीडीह क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल को नई दिशा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा ।


संगठन विस्तार को लेकर तैयारियां तेज

भाजपा सक्ति जिला संगठन द्वारा सभी मंडलों में सक्रिय संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं आने वाले चुनाव और पंचायत स्तरीय गतिविधियों के मद्देनज़र, यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है पार्टी नेतृत्व का फोकस जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाकर संगठन को सक्रिय बनाए रखना है ।

राजपत्रिका : भाजपा बम्हनीडीह मंडल अध्यक्ष का इंतेज़ार हुआ खत्म, आशीष तिवारी की हुई नियुक्ति 🌷 KSHITITECH
नियुक्ति आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button