बस्तर

राजपत्रिका : बस्तर के बैल बाजार में नशीली दवा बेचते महिला पकड़ाई

बस्तर : बस्तर जिले में पुलिस ने नशीली टैबलेट के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बाजार स्थल पर ही नशीली टैबलेट बेच रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से 5 लाख 37 हजार रुपए की नशीली टैबलेट बरामद की है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैल बाजार क्षेत्र में जुगबाई उर्फ रीता चौधरी (57) भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम बेच रही थी। ये महिला तस्कर पहले भी NDPS, P- NDPS और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुकी है।


दरअसल, 8 जनवरी की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुगबाई उर्फ रीता चौधरी सब्जी के ठेले पर बैठकर अवैध नशीली टैबलेट की बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। जानकारी की तस्दीक के लिए बस्तर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को पकड़ा।

तलाशी में उसके कब्जे से अल्प्राजोलम की 28 पत्तियां, कुल 420 टैबलेट, वजन 67.2 ग्राम, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 37 हजार 600 रुपए है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button