राजपत्रिका : अकलतरा में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार वारंटी भी पकड़ाए, 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

जांजगीर चांपा : जिले के अकलतरा क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने 1 महिला सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटी भी शामिल हैं। वहीं ग्राम अमरताल से एक आरोपी के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भी बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्राम अमरताल में दबिश देकर आरोपी दिगेंद्र डहरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।
लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटी भी पकड़ाए
अकलतरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। इन वारंटियों में एक महिला भी शामिल है, जो काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों में भय का माहौल कायम रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम की रही भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर लगातार कार्रवाई कर फरार वारंटियों को पकड़ने और अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।




