जांजगीर चांपा

राजपत्रिका : बिर्रा:मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना में फर्जीवाड़े का मामला, मृत महिला के नाम पर लाभ लेने का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज



जांजगीर चांपा  :  जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में फर्जी पंजीयन कर लाभ लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृत महिला के नाम पर योजना का लाभ लेने के आरोप में पति और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।

राजपत्रिका : बिर्रा:मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना में फर्जीवाड़े का मामला, मृत महिला के नाम पर लाभ लेने का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज KSHITITECH



शिकायत के बाद शुरू हुई जांच प्रक्रिया

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने 2 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बिर्रा निवासी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद श्रम पदाधिकारी द्वारा मामला बिर्रा थाना को भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

दस्तावेजों और गवाहों के आधार पर संदेह

जांच के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में दस्तावेजों, मृत्यु पंजी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन के कथनों सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सुमन बाई पटेल की मृत्यु 2 जून 2025 को होना संदेहास्पद बताया गया। प्राप्त प्रतिवेदन और दस्तावेजों के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई।

पति और ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

श्रम पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर बिर्रा थाना में मृतका के पति अशोक पटेल पिता धनीराम पटेल तथा ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में की जा रही है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजाक जांजगीर सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में बिर्रा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवेचना के दौरान अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button