कोरबा

राजपत्रिका : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त

कोरबा : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सभी अनुविभागों में एक साथ अभियान चलाया गया।

राजपत्रिका : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त KSHITITECH




कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार सत्यपाल राय और राजस्व टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन के 7 प्रकरण दर्ज किए और सभी ट्रैक्टर जब्त किए। वहीं कोरबा तहसील में तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को पकड़ा, जिन्हें बरबसपुर और बरीडीह घाट से जब्त कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया।


पाली अनुविभाग में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार भूषण मंडावी की टीम ने 5 ट्रैक्टर जब्त किए और थाना पाली में जमा कराया। कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर कटघोरा, दीपका और दर्री तहसीलों से कुल 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए।


इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार के निर्देशन में 5 प्रकरण दर्ज कर 5 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिनमें 3 पोड़ी और 2 पसान तहसील से हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button