कोरबा

राजपत्रिका : विवाह कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग: 43 बच्चे और 8 बड़े अस्पताल में भर्ती

कोरबा : कोरबा जिले से सबसे बड़ी खबर उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चे और 8 बड़े उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए।

डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

राजपत्रिका : विवाह कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग: 43 बच्चे और 8 बड़े अस्पताल में भर्ती KSHITITECH
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
राजपत्रिका : विवाह कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग: 43 बच्चे और 8 बड़े अस्पताल में भर्ती KSHITITECH
ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजपत्रिका : विवाह कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग: 43 बच्चे और 8 बड़े अस्पताल में भर्ती KSHITITECH

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button