जांजगीर चांपाबम्हनीडीह

राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम

बम्हनीडीह : चांपा से बिर्रा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे की मौत हो गई युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी ।

राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम KSHITITECH
राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम KSHITITECH
राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम KSHITITECH

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस के प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं आरक्षक अमीर पैकरा तत्काल सहित बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया था और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति संभालने का प्रयास किया आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है ।

परिजनों में मातम, भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन

राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम KSHITITECH
राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम KSHITITECH

मृतक तरुण बंजारे पिता राम रतन उम्र लगभग 20–22 वर्ष का निवासी बनडभरा बताया गया है युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बड़ी संख्या में परिजन और भीम आर्मी के लोग अस्पताल पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button