राजपत्रिका : तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल के सामने चक्का जाम

बम्हनीडीह : चांपा से बिर्रा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे की मौत हो गई युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी ।



दुर्घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस के प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं आरक्षक अमीर पैकरा तत्काल सहित बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया था और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति संभालने का प्रयास किया आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है ।
परिजनों में मातम, भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन


मृतक तरुण बंजारे पिता राम रतन उम्र लगभग 20–22 वर्ष का निवासी बनडभरा बताया गया है युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बड़ी संख्या में परिजन और भीम आर्मी के लोग अस्पताल पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा ।




