रायपुर

राजपत्रिका : डॉक्टर के FD से लाखों रुपए पार, FIR दर्ज

रायपुर : रायपुर में एक डॉक्टर के सेविंग अकाउंट और बैंक FD से 6 लाख रुपए पार हो गए। साइबर ठगों ने डॉक्टर को APK फाइल भेजा। जिसे डॉक्टर ने टच कर डाउनलोड कर लिया। दूसरे दिन जब डॉक्टर मॉल में मूवी देख रहा था। तब 30 से ज्यादा ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आए। फिर पैसे कट गए। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया।

जो इंडसइंड KYC APK था। जिसे टच करने से वो डाउनलोड हो गया। डॉक्टर ने आगे बताया कि, दूसरे दिन 27 फरवरी को वो मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक 30 ओटीपी आना चालू हुआ। जिसमें सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसा काटना चालू हो गया। उन्होंने अपनी ओटीपी किसी से शेयर नहीं की थी। डॉक्टर के सेविंग अकाउंट में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वहीं फिक्स डिपाजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 करीब रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का शक होने पर 1 मार्च को पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button