राजपत्रिका : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी है मतदान, रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य जिलों का हाल जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जनता अपने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान कर रही है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से संपन्न हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
रायपुर और राजनांदगांव में अब तक की स्थिति
सामने आई जानकारी के अनुसार, रायपुर नगर निगम में 4:00 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले में 66.45% मतदान हुआ है। इनमे राजनांदगांव नगर निगम में 63.88 %, डोंगरगढ़ नगर पालिका में 70.62 %, डोंगरगांव नगर पंचायत में 72.65 %, छुरिया नगर पंचायत में 90.17 %, लाल बहादुर नगर पंचायत में 89.73 % मतदान हुआ है।
सक्ती में हुआ कितना मतदान
वहीं सक्ती जिले में दोपहर 2 बजे तक 53.217% मतदान हुआ है। इनमे सक्ती नगर पालिका में 42.708%, बाराद्वार नगर पंचायत में 50. 387%, अड़भार नगर पंचायत में 63.272%, जैजैपुर नगर पंचायत में 62.671%, चन्द्रपुर नगर पंचायत में 59.898%, डभरा नगर पंचायत में 58.776% मतदान हुआ है।
न्यायधानी का क्या है हाल
न्यायधानी बिलासपुर जिले में दोपहर 2 बजे तक 35.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें नगर पालिका तखतपुर – 49.46%, नगर पालिका बोदरी – 49.65%, नगर पंचायत बिल्हा – 51.34%, नगर पंचायत कोटा – 43.68% नगर पंचायत मल्हार में 53.73% मतदान हुआ है।
रायगढ़ में अब तक हुआ इतना मतदान
रायगढ़ जिले में शाम 4 बजे तक 70.91% मतदान हुआ है। इसमें रायगढ़ नगर निगम : 52.54%, खरसिया: 68.56%, किरोड़ीमल नगर: 68.87%, घरघोड़ा: 76.44%, धरमजयगढ़: 70.73%, लैलूंगा में 77.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।